रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शिक्षण संस्थान में हुआ भव्य आयोजन

May 20, 2025 - 18:19
 0  41
रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शिक्षण संस्थान में हुआ भव्य आयोजन

कोंच (जालौन) पुण्यश्लोक रानी एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज, कोंच में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महारानी के जीवन दर्शन, शासन व्यवस्था और समाज सेवा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनकी पुण्यगाथा को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूलचंद्र निरंजन विधायक, माधौगढ़ ने महारानी अहिल्याबाई के सुशासन, न्यायप्रियता और नारी सशक्तिकरण के प्रयासों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार पंडित जिला विद्यालय निरीक्षक ने की, जबकि कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य, सूरज ज्ञान इंटर कॉलेज ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई  

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों जैसे एस.आर.पी. इंटर कॉलेज, अमरचंद्र कॉलेज, सूरज ज्ञान पब्लिक स्कूल, कमला नेहरू बालिका कॉलेज और नाथू राम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर महारानी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को भाषण प्रतोयोगिता के माध्यम से प्रस्तुत किया।  

अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सादगी, न्याय और समाज सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने मराठा साम्राज्य में न केवल कुशल शासन किया, बल्कि देश भर में मंदिरों, घाटों और जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण कराया। उनके इसी योगदान के कारण उन्हें "पुण्यश्लोक" और "लोकमाता" की उपाधि से सम्मानित किया गया । इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। रानी अहिल्याबाई होल्कर आत्मनिर्भरता, प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता, युद्धनीति, रणनीति, प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, साहस, न्यायप्रियता, राष्ट्रीय एकीकरण व स्त्री सशक्तिकरण की श्रेष्ठ प्रतिमूर्ति थीं। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतवर्ष की एक महान शासिका थीं। जिन्हें न्यायप्रियता, कुशल प्रशासन और सनातन के पुनर्जागरण के लिए किये गए कार्यों के कारण सदैव याद किया जायेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को विधायक मूलचन्द्र निरंजन व डीआईओएस राजकुमार पण्डित ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली सूरज ज्ञान की छात्रा सौम्या पाठक द्वितीय स्थान कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज की निशा व तृतीय स्थान प्राची राठौर को प्रमाण पत्र व शील्ड वितरित प्रदान किये और महारानी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर 

प्रबन्धक अंकुर यादव,व्यंजना सिंह,गजेंद्र सिंह राजावत,आशुतोष मिश्रा प्रेम नारायण वर्मा कमलेश निरंजन मैथिली निरंजन अनुपम शर्मा विजय सोनी दीपचंद्र स्वर्णकार विजय वर्मा मधु सिंह राखी गुप्ता राजीव लोचन विवेक तिवारी कोमल आँचल सहित लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow