पत्नी पीड़ित पति ने फांसी लगाकर दी जान

May 23, 2025 - 06:49
 0  211
पत्नी पीड़ित पति ने फांसी लगाकर दी जान

रामपुरा,जालौन । रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी बेड़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रेलवे में बेंडर का काम करने वाले 28 वर्षीय विजय सिंह दोहरे ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विजय इटारसी में रेलवे में बेंडर का काम करता था। वह पांच दिन पहले अपने चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने गांव आया था। उसने अपनी पत्नी निराला को भी साथ आने को कहा था। लेकिन वह नहीं आई। इससे पहले परिवार में एक सदस्य की मृत्यु पर भी वह घर नहीं आई थी।

बुधवार रात विजय अपनी पत्नी से फोन पर बात करने के बाद घर से निकला। उसने गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। देर रात उसका भाई शिवसिंह उसे खोजते हुए वहां पहुंचा। उसने विजय को फंदे पर लटका देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

मृतक के भाई का आरोप है कि भाभी निराला पिछले डेढ़ साल से ससुराल नहीं आई थी। उसका मायका जालौन के ग्राम मदनेपुर में है। उन्होंने बताया कि निराला के भाई इटारसी जाकर विजय से मारपीट भी कर चुके थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow