पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मजयंती समारोह का हुआ आयोजन

कोंच (जालौन) रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशतावदी जन्मजयंती के अवसर पर सद्भाव मंडपम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन मुख्य वक्ता श्रीमती उषा गुप्ता जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा विशिष्ठ अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद तथा कार्यक्रम संयोजक अंजू अग्रवाल अध्यक्ष, भाजपा नगर इकाई ईओ मोनिका उमराव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रीमती उषा गुप्ता ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिवभक्ति प्रशासनिक कुशलता और समाज सेवा से जुड़ी प्रेरक घटनाओं को साझा किया उन्होंने बताया कि कैसे अहिल्याबाई ने न्यायप्रिय शासन और जनकल्याण के कार्यों से मध्य भारत में अपनी अमिट छाप छोड़ी
मुख्य अतिथि मूलचंद निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी नेतृत्व और सेवाभाव की प्रेरणा देता है उन्होंने उनके साहस धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण और प्रजाहितैषी नीतियों को याद किया
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल तथा कार्यकारी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से किया गया और अहिल्याबाई के जीवन दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं
इस कार्यक्रम के माध्यम से रानी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आज के समय में अपनाने का संदेश दिया गया इस मौके पर मनीष नगरिया धर्मेंद्र राठौर राघवेंद्र निरंजन आशुतोष मिश्रा अनिल अग्रवाल रवि कुशवाहा बादाम कुशवाहा शादाब अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






