244 ग्रामो में जायद की फसल सर्वे निपटाने में आखिरी दिन जुटे लेखपाल

अमित गुप्ता
कालपी(जालौन)
कालपी/ जालौन शासन के निर्देशों के अनुरूप कालपी तहसील के 244 राजस्व ग्रामों में जायद की फसल के सर्वे का कार्य तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी व नायब तहसीलदारों चंद्र मोहन शुक्ला की निगरानी में चलाया गया है। लेखपालो के द्वारा जायद फसल की पड़ताल का काम पूरा कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में जायद की फसल के अलग-अलग जिंस वार सर्वे राजस्व कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा। बीती 5 तारीख से जायद फसल की पड़ताल का का काम लेखपालो तथा राजस्व कर्मचारियों द्वारा शुरू किया गया था। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के मुताबिक जायद फसल के मूंग, तरबूज, सब्जी, पिपरमेंट की जिंस वार सर्वे का कार्य राजस्व कर्मचारियों के द्वारा कराया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कदौरा ब्लाक तथा महेवा ब्लाक मे 56 लेखपालों को संबंधित ग्रामों में तैनात किया गया है।उन्होंने कहा कि तहसील के समस्त ग्रामों की खेती के एक लाख नौ हजार भू खण्ड का सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर कराया गया है है। एसडीएम ने कई गांवों में जायद फसलों पड़ताल का कार्य का निरीक्षण किया गया है।गत दिनों कालपी आगमन पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जायद फ़सल की पड़ताल की समीक्षा की समीक्षा की गयी थी। सभी जिम्मेदार कर्मचारियों व लेखपालों को निर्देश दिया था कि शासन की प्राथमिकताओं के तहत जायद फसल का सर्वे निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा किया जाये।
What's Your Reaction?






