एसपी ने जुमे की नमाज में मस्जिदों में घूम-घूम कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Jun 6, 2025 - 18:13
 0  25
एसपी ने जुमे की नमाज में मस्जिदों में घूम-घूम कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

 कालपी/जालौन ईद उल अजहा पर्व में जनता में सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों के द्वारा शाही ईदगाह समेत मस्जिदो का भ्रमण किया। इस दौरान जनता से संवाद स्थापित करके सुरक्षा का अहसास कराया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एसपी डॉ दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में 12 बजे उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ के अलावा पुलिस जवान नगर के भीड़भाड़ वाले फुल पावर चौराहा में पहुंचे। एसपी की अगुवाई में पुलिस जवानों ने जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में पहुंचे। अधिकारियों का काफिला शाही ईदगाह में पहुंचा। यहां पर 10 हजार से अधिक नमाजियों के द्वारा ईद उल अजहा की सामूहिक नमाज सुबह पौने आठ बजे अदा की जाएगी। खानकाह मस्जिद राजेपुरा, जामा मस्जिद बड़ा बाजार,बड़ी मस्जिद जुलैहटी में अधिकारियों के साथ एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के सभी जगह पुख्ता इंतजाम किये जाये।इस दौरान खुफिया विभाग भी सक्रिय रहे।सार्वजनिक स्थानों तथा सड़कों में गस्त तेज किया जाये।

फोटो - मस्जिदो में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow