यमुना मैया में आयोजित हुई महा आरती

Jun 6, 2025 - 18:15
 0  13
यमुना मैया में आयोजित हुई महा आरती

अमित गुप्ता 

कालपी(जालौन)।

 कालपी/जालौन नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में बीती शाम को समाजसेवियों की मौजूदगी में यमुना मैया की महाआरती का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

बीती देर शाम को यमुना नदी के तट में स्थित विख्यात एवं प्राचीन बिहारी घाट में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन सहित भारी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए। प्राचीन घाट में नगरवासियों ने सामूहिक रूप से यमुना मैया की महा आरती की। उपजिलाधिकारी ने कहा कि हमारे जीवन मे नदियों का बहुत महत्व है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्म दिवस पर उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि प्राचीन घाटों तथा नदियों के संरक्षण के लिए प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिका परीक्षा के द्वारा प्राथमिकताओं से विकास कार्य किए जाएंगे इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला लिपिक शिशुपाल सिंह यादव सरफराज खान शरद तिवारी अवधेश तिवारी भारत भूषण गुप्ता सहित गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।

फोटो - यमुना मैया में महा आरती में शामिल लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow