अवैध बालू लदे 3 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर किया सीज

Jun 12, 2025 - 18:38
 0  92
अवैध बालू लदे 3 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर किया सीज

अमित गुप्ता 

कालपी(जालौन)

कालपी/जालौन जिला प्रशासन के निर्देश के अनुरूप उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा खनिज विभाग अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बिना प्रपत्रों के अवैध बालू के ओवरलोड 3 ट्रकों को परिवहन करते हुए पकड़कर सीज करने की कार्यवाही से खलबली मच गयी।

गुरुवार को उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह, खनन निरीक्षक कुलदीप कुमार ,कालपी पुलिस, राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम के साथ छापा मार अभियान शुरू किया। जोल्हूपुर मोड़ में अवैध खनन के परिवहन तथा ओवरलोड के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना खनिज प्रपत्रों के ओवरलोड मौरम लादे 3 ट्रको को परिवहन करते हुए पकड़ लिया। संयुक्त टीम के द्वारा अवैध खनन भरे सभी 3 ट्रकों को पकड़ कर सीज करने की कार्यवाही की गई।उपजिलाधिकारी को मुताबिक पकड़े गये सभी 3 वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सीज कर गल्ला मंडी कालपी के परिसर में खड़ा करा दिया गया हैं। 

चैकिंग अभियान की खबर मिलते ही अवैध खनन चालकों में हड़कम्प मच गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अवैध मौरंग खनन तथा परिवहन के खिलाफ निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जायेगा।

फोटो - चैकिंग अभियान में एसडीएम के साथ अन्य अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow