उ प्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Jun 10, 2023 - 17:51
 0  40
उ प्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

कोंच(जालौन) उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की अगुआई में ब्लाक अध्यक्ष कोंच सुभाष चन्द्र व ब्लाक अध्यक्ष नदीगांव प्रेम कुमार ने दिन शनिवार को माननीय प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंगद यादव को सौंपते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश मे एक लाख पंचायती राज बिभाग है ग्रामीण सफाई कर्मचारी कार्यरत है जिनकी कुछ मांगें लंबे समय से विचाराधीन है जिनमे कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाते हुए विभागीय पदोन्नति की जावे और कर्मचारियों को18 सौ ग्रेड पे के स्थान पर 19 सौ ग्रेड पे दिया जाए वहीं माह जून 2023 होने वाली चैन प्रक्रिया में हम लोगों का बीस प्रतिशत पदोन्नति के लिए पद सुरक्षित किये जायें और हमारा पद सफाई कर्मचारी की जगह पर पंचायत सेवक किया जाए और हमें प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करते हुए हमारी पुरानी पेंशन बहाल की जावे इस दौरान जिलामंत्री आशीष झा जिला कोषाध्यक्ष गनपत सिंह जिला आडीटर सुरेश चंद्र जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार राजू अंडा राम नारायण भगवान सिंह उदयभान राम कृष्ण महेश चंद्र वृज बिहारी लक्ष्मी नारायण जय प्रकाश राम स्वरूप आनंद सुनीता गुंजा अशोक कमलेश रणजीत दशरथ सहित तमाम ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow