बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति ने मनाई शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती

Jun 29, 2025 - 19:44
 0  81
बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति ने मनाई शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती

कोंच (जालौन) आरक्षण व्यवस्था के जनक माने जाने वाले कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति ने दिन रविवार को ग्राम पड़री स्थित अभिलाषा पैलेस में मनाई जिसमें कुर्मी विरादरी के तमाम व्यक्तियों ने सहभागिता करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया।

 शिवराम निरंजन प्रधान कैथी (जिला अध्यक्ष) बुंदेलखंड कल्याण समिति जालौन के मुख्य आतिथ्य में संजोए गए इस कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार सिंह (एडिशनल डायरेक्टर) कृषि विस्तार उत्तर प्रदेश शासन विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन एलएलसी रमा आर पी निरंजन शिव शंकर पटेल केंद्रीय अध्यक्ष बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति सुरेश निरंजन भैया जी राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय एवं किसान मंच श्रीमती सुमन देवेंद्र निरंजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन श्रीमती माधुरी निरंजन पहाड़पुरा सन इंडिया फार्मेसी उरई राम राजा निरंजन ब्लॉक प्रमुख जालौन श्रीमती मीनाक्षी आनंद पटेल जिला पंचायत सदस्य दिरावटी अरविंद निरंजन लाल जी प्रतिनिधि नगर पंचायत एट एस के उत्तम डीडी कृषि उप कृषि निदेशक जालौन दीपू पटेल सुट्टा झांसी जिला अध्यक्ष एस कटिहार जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य तमाम विशिष्ट जन एवं समाजसेवी बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे इस अवसर पर अतिथियों ने अपने अपने सम्बोधन कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने समाज के उपेक्षित और तिरस्कृत लोगों की बेहतरी के लिए काम किया और आरक्षण व्यवस्था लागू कर उनकी आगे बढने की राह आसान की। एकमात्र शिक्षा ही ऐसा साधन है जो किसी भी व्यक्ति की प्रगति की इबारत लिखती है। समाज के लोग आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस बनने की सोच के साथ तैयारी करें। कार्यक्रम का संचालन राकेश निरंजन कुंवरपूरा, वीरेंद्र जी शारदा प्रसाद लाखन सिंह निरंजन जितेंद्र सिंह निरंजन ने किया, कार्यक्रम के संयोजक  राजीव कुमार पटेल चमरसेना अभिषेक निरंजन अध्यापक ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को भी मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। वक्तागण विजय सिंह एडवोकेट एवं डॉक्टर आरके निरंजन कुसुम निरंजन सौरभ निरंजन जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह निरंजन महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती विटोली देवी जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह निरंजन महिला जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता कटियार युवा जिला महामंत्री राम जी पटेल महिला जिला महामंत्री श्रीमती कुसुम निरंजन सहित हज़ारों की संख्या में कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow