अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Jul 5, 2025 - 21:08
 0  88
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) कुठौंद थाना क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम हदरुख में अज्ञात कारणों के चलते 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हदरुख में निवासी प्रकाश सिंह 45 वर्ष राजस्थान में पानी पुड़ी का काम करता था वह कई महीनो बाद अपने गांव लौटा था। घर आने के बाद शराब पीने को लेकर उसका परिवार में झगड़ा हो गया और वह अंधेरा होने पर घर से चुपचाप निकल गया और घर से करीब 500 मीटर दूरी पर जाकर उसने देर रात को साफी का फंदा अपने गले में डाला और वहां नीम के पेड़ में जाकर लटक गया जिसमें दम घुटने से प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह गांव के लोग जब उधर से गुजरे तो प्रकाश का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। परिवार वाले भी रोने पीटने लगे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से उसकी पत्नी अनीता , दोनों लड़के दीपेश व अंशु का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow