अपना दल (एस) के झांसी मंडल अध्यक्ष आनंद पटेल आज आयेंगे गृह नगर, होगा भव्य स्वागत

Aug 7, 2025 - 08:09
 0  72
अपना दल (एस) के झांसी मंडल अध्यक्ष आनंद पटेल आज आयेंगे गृह नगर, होगा भव्य स्वागत

कोंच (जालौन) केंद्र और प्रदेश की सत्ता में साझीदार अपना दल (एस) के नव नियुक्त झांसी मंडल अध्यक्ष आनंद पटेल वोहरा 7 अगस्त को अपने गृह नगर कोंच पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक भी तैयारियों में जुटे हैं।

गौरतलब है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हाल ही में दिरावटी जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी पटेल के प्रतिनिधि/पति आनंद पटेल वोहरा को झांसी मंडल का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पदभार मिलने के बाद यह उनका पहली बार कोंच आगमन होगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक आनंद पटेल वोहरा का काफिला 7 अगस्त गुरुवार अपराह्न करीब 2 बजे कोंच पहुंचेगा। वे सबसे पहले पंचानन चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कैलिया बाईपास से होकर बजरिया मार्ग से नगर में प्रवेश करेंगे। चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक पर माल्यार्पण करने के उपरांत वे नहर निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि पूरे भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत-सम्मान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow