घर की सफाई कर रही महिला को सर्प ने काटा,अस्पताल में भर्ती।

कालपी (जालौन) शनिवार को घर की सफाई के दौरान महिला को सर्प के काटने से हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। चिकित्सीय टीम के द्वारा उपचार करके ठीक कराया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी थाना क्षेत्र ग्राम बरदौली निवासी 45 वर्ष की महिला शकुंतला अपने घर में ईंट गुम्मा हटाकर साफ सफाई कर रही थी। तभी ईट में छिपे एक सांप ने महिला को काट लिया। आनन फानन में घर वाले पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में लेकर आए। चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख सहरयार ने उपचार करके पीड़ित महिला को स्वस्थ कर दिया।
What's Your Reaction?






