पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, सिपाही सहित छह लोग घायल

नदीगांव(कोंच) नदीगांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष में लाठी-डंडो से हमला बोल दिया। जिसमें एक सिपाही सहित छह लोग घायल हुए है सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रात में आरोपी के ठिकानों पर दबिशें दी तो दो लाइसेंसी बन्दूकों सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। विवाद के बाद नदीगांव में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है।
रविवार की देर रात नदीगांव कस्बे के सुभाष तिराहे पर दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बात विवाद होने लगा। वह नदीगांव थाने का एक सिपाही विकास चौधरी भी मौजूद था। कुछ देर बार एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। जिसमें सिपाही सहित छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नदीगांव पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में सिपाही विकास चौधरी, अक्षय सिंह उर्फ बबलू, जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू, राजवीर निवासीगण नदीगांव गंधर्व सिंह, रिंकू निवासीगण ग्राम खजुरी, रावतपुरा शामिल है। देर रात पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिशें दी जिसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनके पास से दो लाइसेंसी बंदूकें भी बरामद हुई है। विवाद के बाद नदीगांव में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है। एसओ नदीगांव शशिकांत चौहान का कहना है अक्षय सोनी की तहरीर के आधार पर सात नामदज सहित कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
वर्जन
दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में विवाद हुआ है जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोला है। जिसमें एक सिपाही भी घायल हुआ है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे बक्सा नहीं जाएगा। घायल सिपाही की भी जांच की जा रही है। दबिश में दो लोगों को दो लाइसेंसी बन्दूकों सहित हिरासत में लिया गया है।
सिपाही का है पक्षों के साथ उठना बैठना
नदीगांव में विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल सिपाही विकास चौधरी का उन लोगों के साथ उठना बैठना था। विवाद के समय सिपाही सिबिल ट्रेस में वहां मौजूद था और उससे कहा सुनी भी हुई।
What's Your Reaction?






