हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर की पूजा अर्चना
कालपी (जालौन) बुधवार को धर्म नगरी कालपी में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। हजारों लोगों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना करके दान पुण्य किया गया।
भोर सुबह से ही महिलाओं बच्चों तथा भक्तों का यमुना मैया में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। जो शाम तक चलता रहा। दूर-दूर से भक्त यमुना नदी में पहुंचते रहे। बिहारी घाट, पीला घाट, ढ़ोड़ेश्वर घाट, बाई घाट, तारीबुल्द में हजारों लोगों के द्वारा यमुना में स्नान किया। इस दौरान आस्थावानों डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की तथा दान पुण्य किया गया। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान तथा दान का खास महत्व है धार्मिक मान्यता है की इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य फल मिलता है। बनखंडी मंदिर, बिहारी मंदिर, ढ़ोड़ेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, आदि धर्म स्थलों में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
धर्मस्थलों के आसपास तथा घाटों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव तथा अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला घूम घूम कर व्यवस्था देखते रहे। वहीं उपजिलाअधिकारी मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, चौकी इंचार्ज विशाल भढ़ाना, निरंतर भ्रमण शील रहे।
फोटो - कार्तिक पूर्णिमा में स्नान करते श्रद्धालु व अधिकारी
What's Your Reaction?
