गणेश प्रतिमा का नम आंखों से विसर्जन किया गया

Sep 27, 2023 - 18:24
 0  28
गणेश प्रतिमा का नम आंखों से विसर्जन किया गया

अमित गुप्ता

संवाददात

 कालपी/जालौन बुधवार को गणपति बप्पा मोरया अब की बरस तू जल्दी आना गगन भेदी नारे के साथ गणेश प्रतिमा का नम आंखों से विसर्जन किया गया। स्थानीय नगर के मोहल्ला रामचबूतरा राजेपुर में स्थित श्री नागेश्वर माता संकटा देवी मंदिर के व्यवस्थापक संरक्षक मुन्ना लाल गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव का धूमधाम पूर्वक आयोजन किया गया है। गणेश भक्तों ने लगातार नौ दिनों तक मंदिरों में पूजा अर्चना करके आरती का कार्यक्रम संपन्न कराया। बुधवार को गाजे बाजे के साथ मंदिर से यमुना नदी के तट पर बनाए गए अस्थाई सरोवर में भक्तों ने जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। कार्यक्रम में बाल कमेटी पुजारी प्रिंस कोष्टा, रोहित कुमार, नरेश कुमार, अमन राजा, कन्हैया, देवांश, अभय जतिन निशु विश्वकर्मा प्रमोद विवेक कारण दर्शन हर्ष राहुल अभिनय गुप्ता यश गुप्ता जय सत्यता विवेक आद ने गणेश उत्सव के कार्यक्रम में भागीदारी की। मंदिर में भारी संख्या में महिलाएं तथा बच्चे भी श्रद्धा कपूर पहुंचकर पूजा अर्चना की। 

फोटो-गणेश प्रतिमा के साथ मुन्नालाल गुप्ता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow