विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल

Sep 27, 2023 - 18:21
 0  44
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल

अमित गुप्ता

 संवाददाता

गोहन (जालौन)- राजकीय बालिका इंटर कालेज गोहन में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्राओं ने विज्ञान के एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन बैंक मैनेजर शुभम तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर किया। प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं तक के छात्रों ने विज्ञान के सिद्धांतों से जुड़े मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में छात्राओं ने जल संरक्षण, ऋतुओं, अंतरिक्ष, सौर मंडल, स्वास्थ्य, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण, डीएनए, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र,रदरफार्ड के मॉडल, चुंबकीय माडल,पेश किए। मुख्य अतिथि शिवम तिवारी ने छात्राओं के मॉडल की सराहना कि उन्होंने कहा इन सभी प्रतियोगिताओ से छात्राओं में छिपी हुनर को प्रदर्शन करने का एक खुला मंच मिलता है जिससे वह अपनी प्रतिभा को निखार सके इसके साथ ही छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तथा कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य तैयब बानो ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चो में चहुमुखी विकास होता है इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान परमात्मा शरण फ़ौजी, वर्तमान प्रधान रामाकांती देवी अध्यापक ममता देवी, नीतू सिंह,सरला देवी,एवम स्कूल का संपूर्ण स्टॉफ मौजूद रहा।

 बच्चों को मिला प्रमाण पत्र।

प्रतियोगिता के बाद प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इन छात्राओं, दीक्षा कुशवाहा, निशा, संध्या, शिवानी,प्रगति,निशा आदि को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow