जमीनी विवाद में शामिल एक व्यक्ति गिरफतार
![जमीनी विवाद में शामिल एक व्यक्ति गिरफतार](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202310/image_870x_6540f0bb9282a.jpg)
अमित गुप्ता
संवाददाता
कालपी(जालौन) स्थानिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काली दाढ़ी गुलौली में खेत के विवाद को लेकर उत्पाद मचाने पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके चालान कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त गांव में जमील खां पुत्र अजीज खां की जमीन पर विवाद करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसकी जमीन को लेकर आरोपी मेढ़े खां पुत्र ममाल खां निवासी ग्राम काली दाढ़ी गुलौली थाना कालपी के द्वारा विवाद उत्पन्न करने लगा। सूचना पाकर उप निरीक्षक राजेश कुमार ने मेढ़े खान को पकड़कर सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)