यमुना नदी में महाआरती एवं दीपदान तथा सर्वधर्म मेला कार्यक्रम कल

कालपी (जालौन) समाजसेवी संस्था रामो वामो क्लब के संस्थापक सदस्य नरेंद्र तिवारी तथा संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि कालपी नगर का सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल किला घाट कालपी जहां भगवान बिहारी जी राधा माधव जी एवं भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी विराजमान है। के प्रांगण में दीपावली की भैया दूज (यमद्वितीया) 23 अक्टूबर 2025 गुरुवार के शुभ एवं पवित्र अवसर पर मां यमुना की महा आरती का आयोजन किया जा रहा है हरिद्वार की तर्ज पर कालपी पवित्र धाम में भगवान सूर्य की पुत्री एवं यमराज की बहन यमुना मैया की महा आरती तथा विधिवत पूजन अर्चना करके मां यमुना की कृपा एवं आशीर्वाद लिया जाता है जिससे मानव कल्याण होता है।
कालपी नगर की सुप्रसिद्ध सामाजिक धर्मनिरपेक्ष संस्था रामो वामो क्लब जो पिछले 26 वर्षों से नगर में सामाजिक चेतना जगाने तथा सामाजिक सद्भाव कायम रखने का काम कर रही है। इसी संस्था ने तत्कालीन एसडीएम कालपी श्री शुभ्रांत शुक्ला की प्रेरणा से 2009 से यमुना मैया की प्रत्येक रविवार को सायंकाल आरती एवं पूजन प्रारंभ किया जो निर्बाध गति से संस्था के अध्यक्ष महेंद्र गौतम तथा संस्था के कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों के सहयोग से चलते हुए 16 वर्ष में पहुंच गया है। महा आरती पावन पवित्र अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जो धार्मिक चेतना को जगाते हैं और तथा समाज एकता का संदेश देते हैं।
फोटो - बिहारी घाट यमुना नदी कालपी
What's Your Reaction?






