दीपावली के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में डुबकी

Nov 12, 2023 - 19:12
 0  110
दीपावली के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में डुबकी

संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी/ जालौन दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा यमुना मैया में डुबकी लगा करके पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आस्थावान लोगों ने दिवाली नृत्य का प्रदर्शन किया।

 ज्ञात हो कि दीपावली का पर्व मनाने के लिए धर्म नगरी कालपी में विशेष महत्व है ।रविवार को दीपावली के त्योहार भोर सुवह से ही महिलायें ,बच्चे तथा भक्त लोग यमुना नदी कालपी में पहुंचे तथा यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। यमुना स्नान करने का सिलसिला दोपहर के बाद तक चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्र से आस्थावान लोगों की ने भी यमुना नदी में पवित्र स्नान किया। भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना करके यश, कीर्ति तथा खुशहाली की कामना की है। बाजारों तथा यमुना नदी के किनारे भीड़ भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह राठौर, एडिशनल इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ ,वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह, टरनंननगंज चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह निरंतर भ्रमणशील रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow