पंचनद पर्व 26 नवंबर को, कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर दीपों से जगमग होगा पंचनद धाम महासंगम

Nov 22, 2023 - 16:46
 0  24
पंचनद पर्व 26 नवंबर को, कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर दीपों से जगमग होगा पंचनद धाम महासंगम

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

जगम्मनपुर(जालौन) उत्तर प्रदेश का ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में पवित्र पांच नदियों यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी के पवित्र संगम तीर्थ पंचनद धाम जो औरैया, इटावा और जालौन की सीमा पर विश्व मानचित्र पर अद्भुत, अनोखे, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक स्थल पांच नदियों के महासंगम पर चंबल परिवार द्वारा ‘पंचनद पर्व’ के चौथे वर्ष के आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। 

बताते चलें कि चंबल, यमुना, सिंध, पहुंज और क्वांरी नदियों के इस पवित्र संगम पर संविधान दिवस के अवसर पर यानि आगामी 26 नवंबर को दिन में 2 बजे से गैलरी वॉक और क्विज कॉम्पटीशन का आयोजन होगा। इसके बाद ‘एक दीप विश्व की अनोखी पचनद संस्कृति के नाम, एक दीप स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के नाम, एक दीप बीहड़ को खूबसूरत बनाने वाले कर्मवीरों के नाम, एक दीप चंबल में शिक्षा की अलख जगाने वाले ज्ञानयोगियों के नाम, एक दीप संवैधानिक मूल्यों के लिए संघर्षरत प्रहरियों के नाम, एक दीप भविष्य की उम्मीदों के नाम।’ से पचनद तट को रोशन किया जाएगा।

पचनद पर्व के सूत्रधार डॉ. शाह आलम राना,और वरिष्ठ पत्रकार एवम सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सेंगर पंचनद धाम ने कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या को और अधिक ऐतिहासिक बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की। उन्होंने बताया कि चंबल परिवार के सदस्य समस्त क्षेत्र वासियों से इस आयोजन को भारी जनसमर्थन के साथ सफल बनाने हेतु सहयोग मांग रहे हैं। आमजन पंचनद पर्व में अपने घर से मिट्टी का दीप लाकर अपने हाथों से जलाकर शामिल हों।

आयोजन को सफल बनाने के लिए औरैया, इटावा और जालौन जनपद की अलग-अलग टीमें बनाई गयी हैं जिनमें प्रमुख रुप से अजीत सिंह सेंगर ब्लॉक प्रमुख रामपुरा जालौन, सद्दीक अली, विश्वनाथ सिंह ब्लाक प्रमुख, नंदकुमार, वीरेन्द्र सिंह सेंगर, शिवकुमार सिंह सेंगर, आकाश दूबे, सचिन यादव, उपेन्द्र सिंह परिहार, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, कपिल तिवारी, अवधेश सिंह चौहान, राम सुंदर यादव, देवेंद्र सिंह, कुलदीप परिहार, विनोद सिंह गौतम, मनोज सोनी, आदिल खान, ओमकार सिंह सेंगर, राम सजीवन, रिंकू सिंह परिहार आदि शामिल हैं। यह अपने सहयोगियों के साथ अपने-अपने जनपद के पंचनद तट को रोशन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow