किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा
![किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202312/image_870x_6569f32407392.jpg)
संवाददाता
अमित गुप्ता
कालपी जालौन वुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र सिंह कुसमरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में किसानों के द्वारा समस्या उठाते हुए जमकर हुंकार भरी। किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल को सौंपकर समाधान करने की मांग उठाई।
शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी के चबूतरा में आयोजित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत की अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष अजय सिंह राजू मलथूआ ने बिभिन्न समस्याओं को उठाते हुये कहां कि किसाने की समस्याओं का निदान करने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं। फल स्वरुप किसान परेशान है। बाद में किसानों ने उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया की कालपी तहसील के ग्रामों मद्रास,खड़गउई, मलथूआ आदि गौशालाओं में चारा भूसा उपलब्ध करके व्यवस्थित किया जाए इसके साथ ही कालपी तहसील कदौरा हमीरपुर, महेवा तरसौर ररजवाहा में नहरों का पानी पहुंचा कर फुल गेज में चलायी जाएं। तहसील के सभी राजकीय नलकूपों को ठीक कराया जाए और नलकूप नंबर 01,72,54,148 यांत्रिक तथा बिजली खराबी से बंद है। नलकूपो को को चालू कराया जाए ।सहकारी समितियो मेंरं डीएपी खाद उपलब्ध उपलब्ध कराई जाए जिससे किसानों को खाद लेने में कोई दिक्कत ना हो।
किसानो की आर्थिक स्थिति सही नहीं है इसी को देखते हुए किसानो,की आरसी ना काटी जाए तथा जिन किसानों की आर्,सी कट गई है उसको रुकवाया जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली के आपूर्ति कराई जाने की मांग किसानों के द्वारा उठाई गई।
इस मौके पर सुरेश सिंह चौहान जितेंद्र सिंह चंद्रपाल गुर्जर प्रधान श्याम बाबू हर गोविंद दमरस कृष्ण कुमार, सचिन सिंह भदोरिया जयराम कुशवाहा जितेंद्र सिंह जगमोहन सिंह अजय सिंह विश्वनाथ सिंह महेश अनुराग पांडे कालका प्रसाद सहित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)