सैनिक को सलामी के साथ दी गई अंतिम विदाई

Dec 14, 2023 - 08:42
 0  57
सैनिक को सलामी के साथ दी गई अंतिम विदाई

व्यूरो रिपोर्ट जालौन 

कुठौंद जालौन। वीर सैनिक की ड्यूटी पर जाते समय झांसी के वीरांगना बाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से फिसल कर गिरने से निधन हो गया। सैनिक दिलदार प्रजापति का शव पैतृक गांव मालपुर पहुंचा। सैनिक दिलदार प्रजापति 36 वर्षीय को बुधवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। झांसी से आये सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैनिक के अंतिम यात्रा में पहुंचे परिजनों तथा क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से सैनिक को विदाई दी। क्षेत्रीय लोगों ने नमन कर पुष्प अर्पित किए। सैनिक के बेटे महेंद्र ने पिता को मुखाग्नि दी। माता पिता और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। सैनिक की अंतिम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow