नगर मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा

Dec 30, 2023 - 18:46
 0  44
नगर मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा

जिला संवाददाता

अमित गुप्ता

 उरई ((जालौन) नगर मजिस्ट्रेट दिनेस कुमार ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी स्टेशन रोड उरई का स्थलीय निरीक्षण कर बारीकी से सभी व्यवस्थाओं को परखा तथा प्रदर्शनी संचालको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 शनिवार के सुबह 9:00 बजे के करीब प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट श्री दिनेश कुमार ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टालो तथा झूलों की व्यवस्थाओं को देखा इतना ही नहीं उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से प्रदर्शनी में लगे सभी झूलो को अपने सामने ही चलवा कर देखा, एक एक झूले का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश मौके पर ही प्रदर्शनी संचालको को दिए।

 झूलो के निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रदर्शनी में अग्निरोधक उपकरणों को परखा तथा प्रदर्शनी के निकासी द्वार एवं प्रवेश द्वार की व्यवस्थाओं को देखा वहीं प्रदर्शनी में लगी विभिन्न दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

उन्हों ने,प्रदर्शनी में पेयजल व्यवस्था तथा प्रकाश के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा, तकरीबन 1 घंटे नगर मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनी का सभी पहलुओं से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण से नगर मजिस्ट्रेट संतुष्ट नजर आए,

 उन्होंने वार्ता के दौरान बताया की सुरक्षा की दृष्टि उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण किया है, निरीक्षण के दौरान यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई है, मानकों के अनुरूप है तथा अग्निरोधी यंत्र एवं प्रदर्शनी स्थल के प्रवेश एवं निकासी द्वार की व्यवस्थाएं भी पूर्ण रूप से दुरुस्त है उन्होंने बताया की प्रदर्शनी संचालको को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं, कि झूलो का संचालन करते समय पूरी सावधानी बरती जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow