ठंडी छांव देने वाले पेड़ को दबंगों ने काटा
![ठंडी छांव देने वाले पेड़ को दबंगों ने काटा](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202401/image_870x_65a14043ca11f.jpg)
कोंच(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम फुलेला निवासी केशव दास पुत्र जियालाल ने दिन शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को एक पत्र देते हुए बताया कि मै अनुसूचित जाति का मजदूर व्यक्ति हूँ और मेरे दरवाजे पर हरा भरा पाखर का पेड़ था जिसकी छांव में मुहल्ले के लोग बैठते थे लेकिन दिनांक 10 जनवरी 2024 समय करीब शाम 6 बजे ग्राम के ही निवासी सामन्त शाही मोनू व कपूर सिंह पुत्र गण पन्नालाल उनके चाचा रतीराम पुत्र खँखोले अहिरवार व एक अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ काट दिया जब मैने उन्हें मना किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी केशव दास ने एस डी एम से हरे पेड़ को काटने पर उक्त लोगों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)