मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
![मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202401/image_870x_65a140ed4eb18.jpg)
कोंच(जालौन) नगर के मुहल्ला गांधी नगर स्थित एस आर पी इंटर कालेज परिसर में दिन शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर शपथ दिलायी गयी
शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश लखनऊ के 5 जनवरी 2024 के क्रम में आगामी 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2024 को मनाया जाना है जिसमें प्रत्येक शासकीय/अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों के सहयोग से दिनांक 8 से 19 जनबरी 2024 के मध्य विद्यालय स्तर पर छात्र छात्राओं को प्रभात फेरी मेंहदी निवन्ध लेखन आदि प्रतियोगिताएं करवाते हुए मतदान के लिए जागरूक करना है उक्त आदेश के अनुपालन में दिन शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने छात्र एवं छात्राओं और विद्यालय परिवार के साथ मतदाता दिवस की शपथ दिलायी इस दौरान प्रधानाचार्य ने बोलते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र निर्माण
में समाज के प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो इस अवसर पर प्रवक्ता एस पी सिंह अवनीश लोहिया अनुपम शर्मा रबिन्द्र कुमार साकेत शाण्डिल्य शैलजा श्रीबास्तव शैलेन्द्र मोहन नंदन कुमार अतुल कुमार सहित तमाम छात्र एवं छत्रायें मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)