भाजपा की 5 सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी का हुआ गठन

Feb 11, 2024 - 18:32
 0  101
भाजपा की 5 सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी का हुआ गठन

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

कालपी/जालौन संगठन को मजबूत करने तथा आगामी लोकसभा के आम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के द्वारा कवायद चलाई जा रही है।इसी को दृष्टिगत रखते हुए 

कालपी नगर में भारतीय जनता पार्टी की 5 सदस्यीय जॉइनिंग कमेटी* का गठन किया गया है। जिसमें भाजपा के शीर्ष नेताओं को शामिल किया गया है।

इस सिलसिले में भाजपा के नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने बताया कि कमेटी में नरेंद्र सिंह जादौन पूर्व विधायक कालपी, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, अरुण मेहरोत्रा पूर्व विधायक, 

नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे दिनेश चौधरी उर्फ मुन्ना चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा कृष्ण गौतम जी वरिष्ठ कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। नगर अध्यक्ष के मुताबिक 

 जो भी दूसरी पार्टी का सदस्य व समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहता हैं वो ज्वाइनिंग कमेटी के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के नंबरों पर मुलाकात कर संपर्क कर सकता है।

फोटो - नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow