20 फरवरी को बुंदेलखंड में पहुंचेगी, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Feb 11, 2024 - 18:35
 0  86
20 फरवरी को बुंदेलखंड में पहुंचेगी, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

कालपी /जालौन लोकसभा से चुनाव ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुंदेलखंड से भी गुजरेगी। 20 फरवरी को राहुल बुंदेलखंड में यात्रा निकालेंगे जालौन होते हुए झांसी आएंगे यहां से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे यात्रा के लिए टीम ने रूट का सर्वे शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस फिर से बुंदेलखंड को भी साधना चाहती है इसलिए राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकल जा रही भारत जोड़ो नया यात्रा के रूप में बदलाव कर दिया गया है भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक पीएल पुनिया ने फोन पर हुई बातचीत में बताया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा 20 फरवरी को बुंदेलखंड में प्रवेश संभावित है। मैं कानपुर होते हुए जालौन जाएंगे 20 फरवरी की रात को उरई में ठहर सकते हैं। 21 फरवरी को झांसी में उनकी यात्रा निकलेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का कहना है कि राहुल को बुंदेलखंड से काफी लगाव है यह यात्रा ऐतिहासिक रहेगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow