सामाजिक न्याय एवं किसान मंच ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा

Feb 22, 2024 - 18:28
 0  33
सामाजिक न्याय एवं किसान मंच ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा

अमित गुप्ता

 उरई जालौन

उरई (जालौन) सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत के नेतृत्व में जितेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश साहू, मानसिंह अध्यापक, महेश परिहार, मुलायम सिंह आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि किसानों की सभी 23 फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून सुनिश्चित किया जाये तथा स्वामी नाथन आयोग सभी सिफारिशों को लागू किया जाये साथ ही किसानों के

सभी कर्ज माफ किये जाये।इसके साथ ही किसानों को ट्रैक्टर आदि को प्रदूषण से बाहर रखा जाये तथा किसानों के निजी नलकूप के विद्युत कनेक्शन एवं विद्युत विल निशुल्क किये जाये।इसके अलावा ज्ञापन में 8 सूत्रीय मांगों को शामिल किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow