कांग्रेस ने ओलावृष्टि से फसल नुकसान सर्वे कराये जाने की उठाई मांग

Feb 22, 2024 - 18:32
 0  34
कांग्रेस ने ओलावृष्टि से फसल नुकसान सर्वे कराये जाने की उठाई मांग

किसान कांग्रेस ने ओलावृष्टि से फसल नुकसान सर्वे कराये

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

कालपी (जालौन) ग्रामसभा जौराखेरा तहसील कालपी के दर्जनों किसानों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर ओलावृष्टि से हुआ फसलों के नुकसान का सर्वे करवा कर मुआवजा दिलवाये जाने की मांग उठाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेंट किया।

प्रदेश कांग्रेस किसान संगठन के महासचिव योगेंद्र सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस वीरपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में संजीव तिवारी सीटू, सुनील कुमार, तुलाराम, अंकुर सिंह सहित आदि किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि ग्राम सभा में लगभग एक हजार एकड़ में रवि की फसलें मसूर, चना, मटर, लाही, गेहूं, अरहर सभी तरह की फसलें फल फूल रही थीं। तभी अचानक 20 फरवरी को आंधी पानी औलादृष्टी के कहर से 100 प्रतिशत फसलें नष्ट हो गयी है। किसान पूरी तरह से बरबाद हो चुका है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से किसान आत्महत्या को मजबूर होंगे। खेतों के नुकसान की वास्तविक स्थिति का सर्वे शीध कराया जाये तथा सरकारी सहायता व मुआवजा दिलाना सुनिश्चत किया जाये। किसानों ने कहा कि फसल नुकसान का सर्वे 2 दिनों में नहीं कराया गया तो ग्राम सभा के सभी किसान धरना प्रदर्शन चक्का जाम संवैधानिक तरीके से करने को मजबूर होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow