अनियंत्रित वाहन के टकराने से 5 बराती गम्भीर रूप से घायल
![अनियंत्रित वाहन के टकराने से 5 बराती गम्भीर रूप से घायल](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202402/image_870x_65db3c150be04.jpg)
जिला संवाददाता
अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी(जालौन) बीती मध्य रात कालपी उरई मार्ग पर अनियंत्रित ट्राले ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे सवार 5 बराती गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फिकेट में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने राहगीरों को सीएचसी पहुँचा, जहां हालत ज्यादा गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया।
शनिवार की देर रात नगर के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी इशाक मंसूरी की लड़की की बारात जालौन से कालपी आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बराती वापिस जालौन जा रहे थे। मध्य रात करीब 1 बजे बरातियों की कार जैसे ही जोल्हूपुर मोड़ पहुँची तभी आगे चल रहा ट्राला अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। जिसमें सवार 18 वर्षीय नासिर पुत्र सोनू जालौन, 35 वर्षीय इस्माइल पुत्र कल्लू उरई, 34 वर्षीय असलम पुत्र यासीन जालौन, राइस पुत्र सत्तार जालौन तथा लल्लू पुत्र लालता प्रसाद तोपखाना जालौन गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस पिकेट में ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने घायलों का प्राथमिक उपचार करके हालत गम्भीर होने पर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय उरई के लिए रिफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)