सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिका का निरीक्षण कर परखी विकास कार्यों की हकीकत
![सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिका का निरीक्षण कर परखी विकास कार्यों की हकीकत](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202403/image_870x_65f4fde017a0c.jpg)
जिला संवाददाता के0 के श्रीवास्तव जालौन
उरई (जालौन) गुरुवार को उरई के सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल ने नगर पालिका परिषद का कालपी का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रभारी अधिशाषी अधिकारी/ उप जिलाधिकारी कालपी हेमंत पटेल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट उरई के द्वारा नगर पालिका परिषद कालपी कार्यालय पहुंचकर वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान कराए गए नगरीय विकास के निर्माण कार्यों की पत्रावलियों का अवलोकन किया। कार्यालय में पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, एसडीएम प्रभारी अधिशासी अधिकारी के साथ अनौपचारिक बैठक करके नगरीय विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।इस दौरान नगर की सफाई तथा रोशनी की व्यवस्थाओ को लेकर चर्चा की गई। नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष जोर दिया गया तथा प्रकाश व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अकाउंटेंट हर्मभूषण सिंह निर्माण लिपिक सरफराज बाबा शीशपाल सिंह यादव पप्पू रमेश सिंह आदि जिम्मेदार कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फोटो- एसडीएम, पालिकाध्यक्ष के साथ सिटी मजिस्ट्रेट जायसवाल
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)