उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जालौन का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

Apr 9, 2024 - 08:03
 0  11
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जालौन का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

 जिला संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई, जालौन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जालौन द्वारा होली मिलन समारोह शिक्षक भवन स्टेशन रोड उरई में जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र की उपस्थिति में सेवानिवृत्त शिक्षक और जालौन ब्लॉक इकाई के संरक्षक ओम नारायण दीक्षित तथा महेंद्र भाटिया संरक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी गण, सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष मंत्री गण तथा जनपद के सभी ब्लॉकों से अध्यापक अध्यापिकाएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित शिक्षको की कवि मंडली और गायक कलाकारों की टोली अपनी रचनाओं, गीतों से समा बांध दिया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सौरभ निरंजन, सोम प्रभ श्रीवास्तव,अनिल गुप्ता , उदय करन राजपूत , श्रीमती प्रियंका शर्मा श्रीमती प्रिया अग्रवाल श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव, ब्रजेन्द्र दूरबार अरुण निरजन, राजीव थापक, विपिन उपाध्याय मनीष समाधिया ,अभिषेक गोस्वामी राजेश गुप्ता ,प्रफुल्ल शर्मा ने अपने अपने काब्य पाठो से गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया पूरे कार्यक्रम के दौरान पूरा सभा हाल तालियों से गूंजता रहा ,संगठन की तरफ से सभी काब्य पाठ ,गीत गाने बालो को जनपद एवम ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने मार्ल्यापण एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त जिला इकाई की बैठक भी आहूत की गई।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरेश निरंजन ने किया। बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान तथा स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने तथा शिक्षको की विभिन्न समस्याओं पर भी सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। सौरभ निरंजन की टीम द्वारा होली गीत और विभिन्न सुंदर गीत प्रस्तुत किए गए। जिले के कौने कौने से आए कवि शिक्षकभाई ,शिक्षिका बहिनों का जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने आभार प्रगट किया, सभी श्रोता गण ने आनंदपूर्वक श्रवण पान किया और कवियों, गायकों का उत्साह वर्धन किया। संगठन की तरफ से पदाधिकारियों ने सभी कवियों और गायक कलाकार शिक्षको का पुनः एक बार सौरभ निरजन और उनकी टीम और माल्यार्पण कर आभार जताया समारोह/ बैठक में जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र राजपूत जिला संयुक्त मंत्री उपवन कुमार सिंह,अनुराग मिश्र, युद्धवीर कंथरिया, अनादि विक्रम,अरविंद श्रीवास्तव,अध्यक्ष महेवा योगेंद्र सिंह, कदौरा महेंद्र वर्मा, रामपुरा राम मोहन बाजपेई, नदी गांव अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल,जालौन लालजी पाठक,मंत्री राघवेंद्र सिंह, माधौगढ़ अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह,कुठौंद अध्यक्ष संजय निरंजन, आशीष द्विवेदी, दीपक पटेरिया,संजय सचान,जितेंद्र चतुर्वेदी,मनीष समाधिया,मनीष गुप्ता,धर्मेंद्र गौर,श्याम सुंदर,चंद्र प्रकाश,जीवन त्रिपाठी,राम मूर्ति मिश्र,नगर जालौन मंत्री वंदना गुप्ता, प्रियंका शर्मा, महेश निरंजन,देवेंद्र सिंह,शाह आलम,अंकित शर्मा, फेरन सिंह,इंद्रपाल सिंह,गोपाल कृष्ण,अनमोल,संतोषी कुमारी,गुंजन गुप्ता,संतोष शुक्ला,सूर्यकांत ,विजय राजावत, मु हमीद, नितेश पटेल, बनवारी सेंगर, वैभव शुक्ला, इंदू विवेक उदैनिया,विश्व भान सिंह सहित लगभग एक सैकड़ा शिक्षक साथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली की हार्दिक बधाई दी। अन्त में संगठन के संरक्षक संजय दुबे की पूज्य माताजी के निधन, शिक्षक साथी प्रदीप निरंजन के पूज्य पिताजी और शिक्षक साथी भरत निरजन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई और कार्यक्रम का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow