भाजपा प्रत्याशी भानुप्रताप वर्मा के नामांकन जुलूस में बोले प्रदेश अध्यक्ष यूपी से हो रहा कांग्रेस का पलायन

May 3, 2024 - 18:48
 0  151
भाजपा प्रत्याशी भानुप्रताप वर्मा के नामांकन जुलूस में बोले प्रदेश अध्यक्ष यूपी से हो रहा कांग्रेस का पलायन

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

उरई (जालौन) आज शुक्रवार को जालौन-गरौठा व भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद भानुप्रताप वर्मा का अंतिम दिन शक्ति प्रर्दशन नामांकन जुलूस शहर के करमेर रोड़ स्थित जीआईसी मैदान से हजारों समर्थकों के साथ निकाला गया। नामांकन जुलूस में शामिल होने आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का उत्तर प्रदेश से पलायन हो चुका है तथा विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब रायबरेली की जनता राहुल गांधी गुमराह करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 सीटें पार करने जा रही है।इस मौके पर भाजपा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, भाजपा अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, लोकसभा मीडिया प्रभारी अशोक कुमार राठौर, शक्ति गहोई सहित हजारों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow