सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना नगदी जेबर संग हुए फरार

May 4, 2024 - 17:21
 0  5
सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना नगदी जेबर संग हुए फरार

कोंच(जालौन) अज्ञात चोरों ने देर रात्रि एक सूने घर को निशाना बनाते हुए उसमें घुस गए और बड़े ही आराम से नगदी व जेबर तलाश कर साथ लेकर रफूचक्कर हो गए जब गृह स्वामी सुबह जब अपने घर पहुंचा तब उसे घटना की जानकारी हुई और उसने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई

               प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली के मुहल्ला जय प्रकाश नगर निवासी कलूटे यादव पुत्र राम सिंह यादव अपनी बहू की डिलेवरी कराने के लिए परिवारीजनों सहित उरई गया हुआ था तभी देर रात्रि अज्ञात चोर सूना घर पाकर छत के रास्ते घर मे घुस आए और अलमारी में रखा जेबरात से भरा बैग कीमत करीब ढाई लाख रुपये व 8 हजार रुपये की नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए गृह स्वामी कलूटे यादव ने बताया कि उक्त जेबरात मेरी।लड़की का था जो चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए आयी थी जब कलूटे यादव उरई से दिन शनिवार को अपने घर आये और घर के अंदर जाकर देखा तब घटना की जानकारी हुई तो गृह स्वामी ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow