फुटपाथ पर ही कर लिया कब्जा,टट्टर लगाकर खोल डाली वियर की दुकान
![फुटपाथ पर ही कर लिया कब्जा,टट्टर लगाकर खोल डाली वियर की दुकान](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202405/image_870x_663cd1eec37b8.jpg)
अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) शहर के अम्बेडकर चौराहा के पास आम जनता को निकलने के लिये नगर पालिका परिषद उरई ने लाखों रुपये की लागत से फुटपाथ का निर्माण करवाया गया था। जिस पर वियर शराब के दबंग माफिया ने मुख्य फुटपाथ पर चारों ओर टट्टर लगाकर कब्जा कर रखा है।
वियर के ठेकेदार द्वारा सार्वजनिक फुटपाथ पर अवैध कर लेने की बजह से आम राहगीरों का फुटपाथ से निकलना दूभर हो गया है।इसके बाद भी प्रशासन एवं पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जाधारी वियर ठेकेदार पर कार्यवाही करने से कतराते हुए देखे जा रहे है। जबकि शहर के मुख्य चौराहा अम्बेडकर चौराहा के पास बने फुटपाथ को दबंग दुकानदार निगलते जा रहे है।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)