भीषण गर्मी ने किया परेशान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

वीरेंद्र सिंह सेंगर
अजीतमल औरैया। भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। कस्बा के मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और बाजार भी खाली पड़े हुए हैं। चिकित्सकों की मानें तो इस गर्मी से बचने के लिए सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने में भलाई है। सुबह दिन निकलने के साथ ही पारा बढ़ने लगता है। इसके बाद गर्मी की तपिश और गर्म हवा (लू) से बचने के लिए लोग घरों में बंद रहते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए घरों व दफ्तरों में कूलर, पंखों व एसी का प्रयोग लगातार जारी है। उधर, आने जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां सजे गन्ने का जूस, नींबू पानी व अन्य पेय पदार्थो की दुकानों पर लोगों का जमावड़ा लग रहा है। 44 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है।
मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अजीतमल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस है। लिहाजा, आगामी कई दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ सकता है। जुलाई के अंत तक तापमान में कोई गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिला प्रशासन ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। इसके अलावा रसीले फलों, सब्जियों, दही, छाछ, नारियल पानी, नींबू, तरबूज, खरबूज का सेवन करते रहें।
What's Your Reaction?






