ईद उल अजहा(बकरीद)पर नमाजियों ने नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

Jun 18, 2024 - 17:21
 0  29
ईद उल अजहा(बकरीद)पर नमाजियों ने नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

कोंच(जालौन) ईद उल अजहा( बकरीद)का त्यौहार नगर व क्षेत्र में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया वहीं ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह परिसर में सुबह 7.30 बजे मौलाना सगीर अहमद ने अदा करायी और मुस्लिम भाइयों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी वहीं ईदगाह के अलाबा नगर में स्थित करीब एक दर्जन मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा करायी गयी इसके बाद कुर्वानी व मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा वहीं ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज में भारी संख्या में मुस्लिम भाइयों की भीड़ देखी गयी वहीं ईदगाह कमेटी के सदर शमशाद खान लम्बरदार नायम सदर हाजी मुहम्मद अहमद हाजी रज्जन बेग तारूफ़ हुसैन मुन्ना सदुआ रज्जाक अहमद चुन्ना नेता अकमल आंसरी एडवोकेट सईद अहमद कड़ू मामा इकवाल हसन कंजे नोसाद खान सईद अहमद खन्ना ने उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह नगर पालिका से सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन आर आई सुनील कुमार सदर लेखपाल अखलेश कुमार को ईदगाह नमाज के बाद गले मिलकर ईद की बधाई दी इस दौरान पूर्व वार संघ अध्यक्ष के बी निरंजन कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी सभाषद मनोज इकडया रघुवीर कुशवाहा हाजी सेठ नासिर खान तौसीफ अहमद आदि ने भी मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी वहीं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ईदगाह मैदान व नगर में स्थित मस्जिदों के आस पास पुलिस बल मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow