प्रशासन ने ली राहत की सांस - यमुना नदी का जलस्तर घटकर 102.38 मीटर पहुंचा

Aug 11, 2024 - 19:08
 0  188
प्रशासन ने ली राहत की सांस  - यमुना नदी का जलस्तर घटकर 102.38 मीटर पहुंचा

जिला संवाददाता 

अमित गुप्ता 

कालपी (जालौन) यमुना नदी का जलस्तर तीन दिनों में 3 मीटर कम हो गया है। शनिवार की शाम 4 बजे कालपी में यमुना नदी का जलस्तर 102.38 मीटर दर्ज हुआ है, जबकि दो दिन पहले जलस्तर 105.06 मीटर तक पहुंच चुका है। केंद्रीय जल आयोग केंद्र प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि कालपी में यमुना नदी का खतरे का निशान 108 मीटर है, बरसात के पहले जलस्तर 93.5 मीटर पर था। मालूम हो कि कोटा बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी का जलस्तर 7 अगस्त को 105.06 मीटर पहुंच गया था। लेकिन 3 दिन जलस्तर में धीरे-धीरे कमी होने की वजह से शनिवार की शाम 4 बजे यमुना नदी कालपी में जलस्तर 102.38 मीटर पर आ गया है। फलस्वरूप यमुना नदी के उफनाने तथा बाढ़ की संभावना कम हो गई हैं। मालूम हो कि 7 अगस्त को जलस्तर 5 मीटर कम हो जाने की वजह से यमुना नदी के तट पर स्थित ग्रामों को नागरिकों में बेचैनी फैल गई थी।तथा प्रशासन भी अलर्ट हो गया था बाढ़ की संभावना कम हो जाने से प्रशासन तथा ग्रामीणों ने राहत की साथ ली 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow