नून नदी के रपटे के पास डूबा नवयुवक

Aug 19, 2024 - 19:01
 0  192
नून नदी के रपटे के पास  डूबा नवयुवक

कालपी (जालौन) थाना कालपी अंर्तगत ग्राम मंगरौल में नून नदी के रपटे में पड़री निवासी एक नवयुवक डूब गया। साथी नवयुवक को ग्रामीणों की सक्रियता ने डूबने से बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंगरौल निवासी रिसाल सिंह पुत्र साहब सिंह अपने साथी पड़री निवासी आदित्य सिंह चौहान पुत्र जनवेद सिंह चौहान उम्र लगभग 22 वर्ष नून नदी पर बने रपटे के पास नहाने के लिए नदी में उतरे। नदी में पानी की अधिकता से दोनो युवक डूबने लगे। घटनास्थल के पास मौजूद ग्रामीणों ने जब युवकों को डूबते देखा तो नदी में कूदकर रिसाल सिंह को बचा लिया परंतु आदित्य सिंह पानी में डूब गया।

घटना की सूचना पर तहसीलदार अभिनव तिवारी,नायब तहसीलदार नीलमणि यादव, पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे एवं मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से सूचना प्राप्त की। समाचार लिखे जाने तक आदित्य सिंह की खोज नही हो सकी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow