उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपालों को नायब तहसीलदार ने किया सम्मानित

Sep 7, 2024 - 06:10
 0  75
उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपालों को नायब तहसीलदार ने किया सम्मानित

कोंच (जालौन) - कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए कृषि से जुड़े विवरण को आनलाइन किया जा रहा है। इसी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से एग्रीस्टैक एप तैयार किया गया है। इस एप का उपयोग करने के लिए लेखपालों को लागिन व पासवर्ड दिया गया था तहसील के सभी लेखपालो को लगाया गया जिसके बाद सभी खेतों में पहुँचकर और वहां किसानों द्वारा बोई गई फसलों का एप के माध्यम से पड़ताल की गई इससे रियल टाउम क्राप सर्वे का डाटा प्राप्त हो सकेगा। यह कार्य हर साल खरीफ, रबी एवं जायद के समय किया जाएगा जिसमें नए लेखपालों के द्वारा कार्य को समय सीमा के पहले ही कार्य को पूर्ण कर देने बाले लेखपालों को एसडीएम ज्योति सिंह एवं नायब तहसीलदार जितेंन्द्र सिंह ने सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा है वही एसडीएम ने कहा कि जो नए लेखपाल है उन्होंने बहुत जल्द कार्य को पूर्ण कर लिया है उनको जो जिम्मेदारी दी थी उसको पूर्ण कर लिया है इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार वर्मा उदय यादव मौसम सिंह अंशुल शर्मा आशीष निरजंन शिवम पटेल विवेक कुमार चंदन सिंह राज नारायण आदि मौजूद रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow