बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर युवक का सिर फोड़ा

Sep 8, 2024 - 18:18
 0  200
बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर युवक का सिर फोड़ा

जिला संवाददाता 

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) शहृर कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत राठरोड़ उरई शराब ठेका के पास बाइक सवार चार लोगों ने नशे की हालत में अपने गांव डकोर जा रहे 25 वर्षीय युवक को रोककर गालीगलौज करते हुए उसके सिर में पत्थर मारकर घायल के दिया। घायल युवक राहगीरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली उरई क्षेत्र के राठरोड़ शराब ठेका के पास से अपने गांव डकोर जा रहा राजकुमार पाल पुत्र महाराज सिंह पाल निवासी थाना व ग्राम डकोर को बाइक नम्बर-यूपी 32 सीयू-7161 पर सवार चार अज्ञात लोगों ने रोक लिया जो शराब के नशे में थे जिन्होंने गालीगलौज करते हुए उसके सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार चारों हमलावर ग्राम अजनारी के रहने वाले है जिन्हें वह पहचानता नहीं है।घटना के बाद उक्त हमलावर बाइक से सवार होकर भागने में सफल हो गये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow