नदीगांव पुलिस ने भैंस चोरी का किया सफल अनावरण, 3 चोर गिरफ्तार

Sep 20, 2024 - 20:24
 0  54
नदीगांव पुलिस ने भैंस चोरी का किया सफल अनावरण, 3 चोर गिरफ्तार

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

कोंच /जालौन जालौन के थाना नदीगांव पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई तीन भैंसें, जिनकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये है, और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस को लंबे समय से इन चोरों की तलाश थी, जो आसपास के क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तार किए गए चोरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि इनकी संलिप्तता अन्य चोरी की घटनाओं में भी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow