महिला को छेड़ना दो युवकों को पड़ा महंगा

Jul 12, 2023 - 18:22
 0  159
महिला को छेड़ना दो युवकों को पड़ा महंगा

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी/जालौन कालपी यमुना नदी के किनारे महिला के साथ अश्लील हरकत करना दो युवकों को महंगा साबित हुआ, पुलिस ने आरोपी युवकों को नाजायज तमंचा तथा कारतूस समेत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा कालपी मोहल्ला महमूदपुरा निवासिनी 35 वर्षीय महिला यमुना नदी के रोड से गुजर रही थी, तभी दो युवकों ने महिला का हाथ पकड़कर नाजुक अंगों में छेड़खानी करने की घटना को अंजाम दिया। महिला के रोकने पर दोनों आरोपी युवकों के द्वारा जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवकों जीशान अंसारी तथा सलमान अंसारी के खिलाफ छेड़खानी तथा जान से मारने की धमकी देने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह तथा विवेचना अधिकारी ने चुनौती पूर्ण तरीके से लिया पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों जीशान तथा सलमान को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नाजायज तमंचे तथा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने जुर्म धारा 354 क, 506 आईपीसी तथा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत चालान करके आरोपियों को जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow