18 जुलाई को होगा बृहद कृषक मेले का आयोजन
![18 जुलाई को होगा बृहद कृषक मेले का आयोजन](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202307/image_870x_64ad577c3e541.jpg)
संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन
उरई जालौन जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने समस्त भूमि संरक्षण अधिकारी(कृषि विभाग), समस्त उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी को बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय, उ०प्र० शासन लखनऊ के शासनादेश के क्रम में दिनांक- 18-07-2023 को प्रातः 10:30 बजे राजकीय मेडिकल कालेज, उरई के ऑडीटोरियम में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी, कृषक बैज्ञानिक संवाद एवं किसान मेला का आयोजन अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में किया जा रहा है।उक्त के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों के क्षेत्र से प्रत्येक कर्मचारी द्वारा कम से कम 10-10 क्षेत्रीय कृषकों की जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं किसान मेला में भागीदारी कराना सुनिश्चित करें तथा आप भी स्वयं उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)