तथागत बुद्ध के धम्म से होगा विश्व का कल्याण- भदंत प्रज्ञा शरण

Jan 18, 2025 - 19:16
 0  66
तथागत बुद्ध के धम्म से होगा विश्व का कल्याण- भदंत प्रज्ञा शरण

उरई, जालौन। शनिवार कों शहर के मैत्री बुद्ध विहार बघौरा उरई मे पांच दिवसीय बुद्ध धम्म देशना कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी भिक्खु गणो ने तथागत बुद्ध की वंदना व पुष्पार्चन कर किया।भदंत प्रज्ञा शरण गोपालपुरा ने कहा-तथागत बुद्ध की पावन भारतभूमि पर हम सब जन्मे लोग आज स्वयं को सौभाग्य शाली मानते है, जिनकी देन से विश्व भर के लोग युद्ध के स्थान पर बुद्ध की ओर चल पडे है और हमे करूणा,मैत्री, प्रेम का मार्ग दिया तत पश्चात एमपी के भिण्ड से आये बहुजन मिशन गायक अरविन्द बौद्ध ,बहुजन मिशन गायिका विशाखा बौद्ध ने संगीतमय प्रस्तुति के साथ तथागत बुद्ध के जन्म की कथा आरंभ की जिसे लोगो ने खूब सराहा।भदंत ज्ञान ज्योति ने बताया जिसमे देश के कोने कोने से आये भिक्षु व बौद्ध अनुयायी जिला जालौन मे बौद्ध धम्म के विचारो को जन जन तक पहुचायेगे। कार्यक्रम का संचालन रामबिहारी बौद्ध आचार्य ने किया। कलकत्ता से आये भदंत सुमित रत्न ,प्रज्ञा शील आदि भिक्खु गणो ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम व्यवस्थापक चंद्रशेखर छाया पेटीज सेन्टर व साथी गणउमाशंकर,कुलदीप,ईश्वर दास,सुशील निराला। इस अवसर पर प्रमोद गौतम,राम सिंह, प्रेम कुमार सिंह,मोतीलाल पप्पू,भोलानाथ दलित, रामराज जाटव,संत कुमार शिरोमणि,रविंद्र गौतम,प्रदीप महतवानी,सुनीता,कुसुम,रामकली जसवंत सिंह पंकज सहाय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow