ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज नेटवर्क नाला टेपिंग के होंगे निर्माण कार्य - विधायक

Jan 24, 2025 - 18:38
 0  142
ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज नेटवर्क नाला टेपिंग के होंगे निर्माण कार्य - विधायक

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी की पहल पर कालपी नगर के लिए साढ़े 18 करोड़ रुपए की बजट की परियोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। नगरीय क्षेत्र कालपी में सीवर नेटवर्क, नालों के निर्माण, यमुना नदी के तट में सीवरेज प्लांट की स्थापना के लिए 1864 लाख रुपए के कार्य प्रस्तावित हैं। इस योजना से नगर की 70 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी।

भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन नगरीय-2 की गाइडलाइन के अनुरूप नगर पालिका कालपी में सीवेज पंपिंग स्टेशन, नालो की आईएनडी बकर्स एवं कोर सेनेटेशन जोन में कार्य, सिटी एक्शन प्लान, यमुना नदी के तट में रायड़ नल को टेप का निर्माण कार्य हेतु एसएएम-2 कार्यक्रम के अंतर्गत 1864 लाख तथा 5 वर्षों की संचालन एवं रखरखाव का कार्य शामिल है। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि यमुना नदी में गंदे पानी के गिरने का मामला काफी दिनों से चल रहा था। शासन की कार्यवृत्ति के प्रस्ताव संख्या 7 के अंतर्गत कालपी की इस महत्वपूर्ण समस्या को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि तकनीकी अप्रेजल उपरांत मुख्य अभियंता कानपुर, जल निगम आदि के समक्ष भेजी जाएगी। विधायक के मुताबिक ट्रीटमेंट प्लांट एवं अन्य प्रस्तावित कार्य की लागत का 50 प्रतिशत 867 लाख रुपए का भुगतान सेंट्रल शेयर के रूप में प्रस्तावित किया गया है। इस नए प्रोजेक्ट से 63 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow