वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र की असामयिक निधन से नगर में शोक की लहर

Feb 7, 2024 - 19:10
 0  482
वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र की असामयिक निधन से नगर में शोक की लहर

अमित गुप्ता

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान बना के बड़े पुत्र शशांक सिंह शैकू की तकरीबन 37 वर्ष की अल्प आयु में हुये निधन से नगर व क्षेत्र में शोक की लहर दौड गयी तथा लोगों ने उनके आवास पहुँचकर शोक सम्वेदना व्यक्त की।

बुधवार की सुबह जैसे ही लोगों को जानकारी लगी कि भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरूण सिंह बना का 37 वर्षीय पुत्र शशांक सिंह शैकू का उपचार के दौरान कानपुर के मर्सी हास्पिटल में बीती रात्रि करीब 2 बजे दुखद निधन हो गया है, वैसे ही नगर व क्षेत्र में उनके नाते-रिश्तेदार, करीबी-व्यवहारी, शुभचिंतक दुखी हो गए। पिता अरूण सिंह, चाचा अरविन्द सिंह,चाचा के.के. सिंह को हर कोई तसल्ली देता हुआ दिखा।वही मां सुशील के अलावा पत्नी व इकलौती मासूम बेटी का दुख सभी को दृवित कर रहा था। शशांक सिंह का अन्तिम संस्कार बाई घाट में किया गया तथा शोक सम्वेदना प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ. अरूण मैहरोत्रा, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, पूर्व विधायिका उमाकान्ती सिंह, ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह सरसेला, चेयरमैन अरविन्द यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी, अशोक बाजपेई, सुनील पटवा सभासद, शिशु यादव, दिनेश चौधरी, सन्दीप गुप्ता, शिव कुमार कनौडिया, हरभूषण सिंह, राघवेन्द्र सिंह जादौन, भारत सिंह यादव, राम प्रकाश पुरवार, अश्वनी तिवारी, शिवदत्त मोनस, दीपक धवन अमित पाण्डेय, राकेश पुरवार, हर्षित खन्ना, रोहिणी शर्मा, समर सिंह गुड्डू, अमरदीप पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह पड़री, अवधेश तिवारी समेत बड़ी सख्यां में लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow