रेप के मामले को छेड़खानी में लिखने वाले कुठौंद थानाध्यक्ष के पी सरोज निलंबित

Feb 14, 2025 - 08:45
 0  291
रेप के मामले को छेड़खानी में लिखने वाले कुठौंद थानाध्यक्ष के पी सरोज निलंबित

 कुठौंद,जालौन। एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कुठौंद थाना प्रभारी केपी सरोज को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

घटना 6 फरवरी की है, जब पीड़िता थाने पहुंची और थाना प्रभारी को बताया कि गांव के ही एक युवक विशाल ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। लेकिन थाना प्रभारी ने न केवल मामले को नजरअंदाज किया, बल्कि पीड़िता पर झूठा आरोप लगाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़िता को दुष्कर्म की जगह छेड़खानी का प्रार्थना पत्र लिखवाने के लिए मजबूर किया।

न्याय के लिए पीड़िता एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह के पास पहुंची और पूरी घटना से अवगत कराया। एडीजी ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को जांच का आदेश दिया। सीओ जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई की जांच में पीड़िता की शिकायत सही पाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow