संस्था ने आधा सैकड़ा दिव्यांगो को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Mar 16, 2025 - 19:52
 0  37
संस्था ने आधा सैकड़ा दिव्यांगो को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

अमित गुप्ता 

कालपी (जालौन) रविवार को होली पर्व के अवसर पर समाजसेवी संगठन ऑपरेशन विजय योद्धा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 

आधा सैकड़ा दिव्यांग एवं असहाय व्यक्तियों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

स्थानीय नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सेगर ने कहा कि हमारी संस्था पीड़ित लोगों की मदद के लिए बराबर तत्पर है, उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मानव समाज की सेवा करना है। अगर किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न होता है तो संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित लोगों का सहयोग करेंगे। जिला संयोजक तथा कार्यक्रम संयोजक एवं रिटायर्ड दरोगा अमर सिंह चंदेल ने कहा कि संस्था के द्वारा समाजिक कार्यक्रम लगातार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

उन्होंने बताया कि आगामी समय में दिव्यांगो , गरीब, निर्बल लोगों के हितों के लिए खून का एक एक कतरा देने में पीछे नहीं हटूंगा।कार्यक्रम का संचालन करते हुये हर भूषण सिंह चौहान बताया के संस्था के द्वारा किसी से भी आर्थिक सहयोग लेकर कार्यक्रम नहीं किया जाता है। कार्यक्रम में राज योगिनी रजनी पाल ने कहा कि अपने माता-पिता के साथ दिव्यागों का भी सहयोग करें। उन्होंने धूम्रपान तथा नशाखोरी को खत्म कर अनुशासित जीवन जीने की नसीहत दी। बब्बन सिंह सेंगर,जय खत्री , रविंद्र कुमार एडवोकेट,प्रदीप गांधी नगर अध्यक्ष हरमोहन सिंह यादव, अमर सिंह चंदेल, बंदना यादव (महिला नगर अध्यक्ष)सत्यवती यादव, प्रदीप मेहरोत्रा, सुरेश वर्मा,नगर कारवां, अनुज नगर प्रचारक, सभा संचालक हरभूषण सिंह चौहान,उधमी रविन्द्र पुरवार, रामप्रकाश पुरवार, नवीन गुप्ता, राजकुमार बाल्मीकि, विशाल पोरवाल, जय खत्री, रविन्द्र श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किये।

लक्ष्मण सिंह,दिनकर, अखिलेश यादव, प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी आदि की सहभागिता रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow