इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सुमन हुई रिटायर्ड, कंचन को मिला प्रभार

Apr 1, 2025 - 18:08
 0  121
इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सुमन हुई रिटायर्ड, कंचन को मिला प्रभार

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन पिछले दो वर्षों से नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कालपी में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत रहीं सुमन श्रीवास्तव सेवा निवृत हो गई। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें निवर्तमान प्रधानाचार्या के कार्यकाल की जमकर सराहना की गई। 

विद्यालय परिसर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला की मौजूदगी में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि शासकीय सेवा में सेवा निवृत होना एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने निवर्तमान प्रधानाचार्या सुमन श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहां के रिटायरमेंट के बाद भी अनुभव के अनुरूप वह शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलख जगाते रहे। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि शासकीय सेवा में अपने बेहतर कार्यों की बदौलत तमाम लोग याद किए जाते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्या सुमन के उज्जवल भविष्य कामना की है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी ने स्मृति चिन्ह तथा फूल वाला भेंट करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं शिक्षाविदों ने भी सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्या श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई दी। उल्लेखनीय हो कि सेवानिवृत प्रधानाचार्या सुमन श्रीवास्तव के स्थान पर प्रमुख शिक्षिका कंचन यादव को नगर पालिका वालिका इंटर कॉलेज कालपी के प्रधानाचार्य के पद का प्रभार सौंपा गया है। स्मरण हो कि कंचन यादव इसके पहले भी नगर पालिका वालिका इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य के पद को ग्रहण कर चुकी है। उम्मीद जताई गई है कि आगामी भविष्य में नवनियुक्त प्रधानाचार्या कंचन यादव के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं पठान पाटन व्यवस्था उज्जवल होगी। नव नियुक्त प्रधानाचार्य कंचन यादव ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि विद्यालय में छात्रांकन बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास किये जाएंगे। इसके अलावा अन्य कई विषयों की पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग से स्वीकृत प्रदान कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय की फीस बहुत कम है इसलिए अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराने के लिए जागरूक करके अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow